AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtप्रदेश सरकार दृष्टिबाधितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित: डॉ. (कर्नल)...

प्रदेश सरकार दृष्टिबाधितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
शिमला। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां ब्लाइंड पर्सन्स एसोसिएशन तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ़ द ब्लाइंड के साथ दृष्टिबाधितों के अधिकारों, शिक्षा, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण आदि महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों में दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित पदों को भरना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार आदि क्षेत्रों में दृष्टिबाधितों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष योजनाएं, कार्यक्रम तथा नवीन पहल कर रहे हैं जिन्हें प्रदेश सरकार के सहारे और सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि संवेदनशील वर्गों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाए। बैठक के दौरान दृष्टिबाधित संघ एवं महासंघ द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई तथा उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सी.पी. वर्मा, सचिव शहरी विकास अमरजीत सिंह, निदेशक सुमित खिमटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens):...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

मजारा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति से 1620 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens): त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने एक...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी...