AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtशिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक आयोजित

शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही नैतिक मूल्यों, अनुशासन, करुणा, बड़ों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए कक्षा पहली से नैतिक शिक्षा आरम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठयक्रम लागू करने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन स्कूलों में योग्य शिक्षकों, पर्याप्त प्रशासनिक कर्मचारियों तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने सीबीएसई स्कूलों के लिए जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने तथा 100 नए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकताओं को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने नई योजना आधारित भर्ती के तहत 3,900 शिक्षकों तथा 900 गैर-शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया की समीक्षा भी की। बैठक में सचिव शिक्षा डॉ. यूनुस, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दी श्रद्धांजलि

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने स्केटिंग में अर्जित किये मैडल

विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दी श्रद्धांजलि

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांटे गांव निवासी कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने स्केटिंग में अर्जित किये मैडल

विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन बददी: सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल मलपुर बद्दी के स्केटिंग खिलाड़ियों...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...