AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर प्रवास के दौरान किया वायदा निभाते हुए आज शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान के अंतर्गत आरम्भ हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर प्रातः 9ः55 बजे संजौली से उड़ान भरेगा और 10ः30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रातः 10ः50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी जो 11ः25 बजे पहुंचेगी। वापसी में रिकांगपिओ से प्रातः 11ः30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12ः05 बजे हेलीकॉप्टर रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद 12ः10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान होगी और दोपहर 12ः45 बजे संजौली पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए चार माह में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को सुगम, सहज और समयबद्ध सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन उड़ानों के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। इस पर सरकार द्वारा लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ‘हम प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर भी काम कर रहे हैं, ताकि हवाई परिवहन सुविधाओं का और विस्तार किया जा सके।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भी दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच स्पष्ट है कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधाओं से जोड़ें, लोगों का समय बचाएं और विकास के अवसरों को हर क्षेत्र तक पहंुचाया जाए।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens):...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

मजारा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति से 1620 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens): त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने एक...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी...