चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, आज जहां भाजपा नशे को लेकर आप पर आरोप लगा रही है। वहीं पंजाब सरकार भाजपा पर अन्य राज्यों से नशा आने और बॉर्डर से आने को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर सीएम भगवंत मान ने जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता कह रहे है अमित शाह के दौरे को लेकर वह कह रहे हैकि वह पंजाब को नशा मुक्त करने आ रहे और पंजाब को बचाने के लिए आ रहे है। ऐसे में सीएम मान ने अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि 2007 में अकाली-भाजपा की सरकार थी, उस दौरान भारी मात्रा में नशा पंजाब में आया और उस समय पंजाब बचाने की चिंता क्यों नहीं की।
सीएम मान ने कहाकि उस समय भी सीबीआई जांच करवाने की मांग की गई, लेकिन सीबीआई से जांच नहीं करवाई गई। सीएम मान ने कहा कि मजीठिया पर सीबीआई की जांच इसलिए नहीं करवाई क्योंकि अकाली का भाजपा के साथ गठबंधन था। वहीं उन्होंने 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनी और नशा उसी तरह पंजाब में चलता रहा। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े मंत्रियों के नाम लिए गए, लेकिन पंजाब को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई। इसके बाद दिल्ली में डेढ साल काले कानून को लेकर किसानों के धरने पर 700 किसानों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि उन परिवारों से मुलाकात करने की अमित शाह ने कोशिश क्यों नहीं की। सीएम मान ने कहा मृतक किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार ने नौकरियां और मुआवजा दिया। हरियाणा और गुजरात में सबसे ज्यादा नशा आ रहा। बीएसएफ केंद्र के अधीन है और पाक से आने वाले नशे को लेकर क्यों नहीं कोशिश की जा रही। सीएम मान ने कहाकि उनके द्वारा एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाने के लिए 30 मीटिंग अमित शाह से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं मुबंई में जैकी श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर गिरफ्तार आरोपी कोटा और कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किए गए और इस केस को लेकर भी सीएम मान ने जमकर निशाने साधे।
उन्होंने कहाकि वह किसी की पुश्तपनाही नहीं करते और इसी को लेकर उनके द्वारा सीबीआई जांच का फैसला लिया गया। उन्होेंने कहा कि पंजाब में आकर भाजपा ओच्छी राजनीति ना करें। इस दौरान चंडीगढ़ को पंजाब को देने को लेकर यूनिवर्सिटी, बीबीएमबी मुद्दे सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसान अभी घटनाओं को भूले नहीं है। सीएम मान ने कहा कि परविंदर सिंह झोटे के परिवार के साथ पंजाब सरकार खड़ी है और खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो काम केंद्र सरकार को सौंपा है उस पर अमित शाह काम करें और बॉर्डर सील करें और पोर्ट पर छापेमार करवाएं।
