AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtविकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू में जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी के पावन समागम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराएं सदियों से आत्मिक शांति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त स्रोत रही हैं। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित थी।

राज्यपाल ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की उपस्थिति एवं उनका मार्गदर्शन समाज को नई प्रेरणा प्रदान करता है। संत और आध्यात्मिक गुरू लोगों को करुणा, सेवा, सद्भाव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे महान मूल्यों का स्मरण करवाते हैं।

गुप्ता ने कहा कि भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत में सदैव मानवता, सेवा और सामूहिक कल्याण को सर्वाेपरि स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता केवल अतीत की धरोहर नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखें।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत आदर्शों को संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है, ताकि देश की विकास यात्रा अपने शाश्वत मूल्यों से प्रेरित और निर्देशित होती रहे।

सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। साथ ही, यह समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी का एक नया अध्याय भी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens):...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

मजारा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति से 1620 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens): त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने एक...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी...