AdvertisementPunjab Government
MohaliJalandhar के 3 शूटर गिरफ्तार, बिल्डर के घर के बाहर की थी...

Jalandhar के 3 शूटर गिरफ्तार, बिल्डर के घर के बाहर की थी फायरिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जीरकपुर के बलटाना में बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 दिन के भीतर वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9 एमएम पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, 21 वर्षीय मनराज सिंह उर्फ मन्ना और 18 वर्षीय राजवीर सिंह के रूप में हुई है। तीनों जालंधर जिले के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली वरुण शर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 2:17 बजे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने बलटाना निवासी राम कुमार के घर के बाहर करीब 8 राउंड फायर किए थे।

राम कुमार प्राॅपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। वारदात के बाद उन्हें अर्श पंडित की ओर से लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी को लेकर धमकी भरी काॅल भी की गई थी। इस मामले में जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ खरड़ और ऑपरेशन सेल मोहाली की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने आपसी तालमेल से कार्रवाई करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत पेशे से ड्राइवर है, जबकि मनराज हाल ही में कनाडा से लौटा है। राजवीर फिलहाल कोई काम नहीं करता। पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल वारदात के दौरान घर के बाहर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो बनाने के लिए किया गया था। इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा के नेतृत्व में 4 दिन में वारदात को सुलझा लिया गया। पुलिस अब आरोपियों के गैंग से संबंधों, फायरिंग में उनकी भूमिका और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय...

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। उन्होंने बटालियन में...

Jalandhar News: CM Mann करेंगे हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन, Pak Team पर कोहली का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आयोजित होने जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण...

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ पहला टी-20 मैच था।...