AdvertisementPunjab Government
Mohali10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू...

10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू करके की पिटाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ज़ीरकपुरः पटियाला-डेराबस्सी रोड ग्रीन फील्ड सोसायटी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। एक ही प्लॉट में 10 दिन के अंदर 3 बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि है, वह ग्रीनफील्ड होम्स में प्लाट नंबर 9 पर रहता है। उसके यहां 10 दिन के अंदर-अंदर 3 बार चोरियां हो चुकी हैं। पीड़ित ने कहा कि एक ही आरोपी ने तीनों बार घटना को अंजाम दिया है। उसके पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

चोर तीनों बार में उसकी सारी कॉपर की तारें काट कर ले गया। इस दौरान आरोपी तारों के साथ लोहे का उठा कर ले गया। पिछले 10 दिन में हुई 3 चोरियों के मामले में लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है। पीड़ित के मुताबिक सिर्फ उसके घर में नहीं, आसपास भी चोरियां हो चुकी हैं। 29 नंबर प्लॉट के पीछे भी चोरी हुई है। ग्रीनफील्ड में 3 जगह चोरी हुई है और तीनों चोरियों में यही शख्स शामिल है।

चोर साइड पर काम कर रही लेबर का मोबाइल भी चोरी करके ले गया था। पकड़े जाने पर आरोपी जमीन पर बैठा, सिर पकड़े हुए नजर आया। लोगों ने उसके कब्जे से बंधे हुए तारों के बंडल भी बरामद किए। लोगों ने बताया कि आरोपी पुल के नीचे रहता है, पानी की टंकी के पास कबाड़ी राहुल को सारा सामान बेचता है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की मांग है कि ग्रीनफील्ड में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाई जाए और कबाड़ी के यहां भी छापेमारी की जाए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और वीडियो सबूत पुलिस को सौंपने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: वाहन चोरी करते 3 काबू, की छित्तर परेड, 2 दिन पहले भी दिया था वारदात को अंजाम, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोका मोहल्ला में दोपहिया वाहन चोरी...

Showroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक, देखें वीडियो

लखनऊः जिले के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला...

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू...

दूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार, देखें वीडियो

सुबह आंख खुली तो दहाड़े मारकर चिल्लाया दूल्हा अमरोहाः यूपी...

Punjab News: वाहन चोरी करते 3 काबू, की छित्तर परेड, 2 दिन पहले भी दिया था वारदात को अंजाम, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोका मोहल्ला में दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार...

Showroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक, देखें वीडियो

लखनऊः जिले के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला बाजार में स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। मिली...

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को...