AdvertisementPunjab Government
Unaपुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 71.27 लाख की संपत्ति फ्रीज

पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 71.27 लाख की संपत्ति फ्रीज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एसपी सचिन हीरामेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, इस वर्ष नशा तस्करी से जुड़ी करीब 1.57 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर हुई कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऊना पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने वित्तीय जांच के आधार पर भुक्की तस्करी के दो मामलों में आरोपियों की करीब 71.27 लाख रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया है। एसपी ऊना सचिन हीरामेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई कर इस पूरे नेटवर्क को कमजोर करना भी है।

एसपी ने बताया कि पहला मामला थाना मैहतपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 68/2025 से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने 122.96 किलोग्राम भुक्की बरामद की थी। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी कुलविंदर सिंह पुत्र देलू राम निवासी चडतगढ़, जिला ऊना के तीन भारी मालवाहक वाहनों (एचएमवी) और कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 52,66,366 रुपये बताई गई है।

वहीं दूसरा मामला थाना सदर ऊना में दर्ज एफआईआर नंबर 148/2026 का है, जिसमें 25.30 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई थी। इस मामले में आरोपी बलविंदर पुत्र जीत राम निवासी संतोषगढ़ की एक कृषि भूमि, एक हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) और कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इनकी कुल कीमत 19,21,054 रुपये है। दोनों मामलों में कुल 71,87,420 रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, इन संपत्तियों को जब्त रखने की पुष्टि के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष मामला भेजा गया है।

एसपी ऊना सचिन हिरामठ ने बताया कि चालू वर्ष में ऊना पुलिस नशा तस्करी से जुड़ी लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले करीब 85 लाख 75 हजार रुपये की संपत्तियों पर की गई कार्रवाई को सक्षम प्राधिकारी से पुष्टि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करना पुलिस की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

एसपी के अनुसार, इस वर्ष ऊना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 80 मामले दर्ज कर 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में करीब 1 किलो 583 ग्राम हेरोइन, लगभग 500 किलोग्राम भुक्की, 3 किलोग्राम चरस और 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अब नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित न रहकर सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए भी काम कर रही है। इसके तहत नशे की आपूर्ति से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत 16 गिरफ्तारियां करने के साथ ही 34 अंतरराज्यीय गैंग नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है।

उन्होंने आगे बताया कि नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट के तहत सात पीआईटी-एनडीपीएस प्रस्तावों को सरकार से मंजूरी मिली है। इसके परिणामस्वरूप संबंधित व्यक्तियों को लगभग तीन महीने तक निवारक हिरासत में रखने की कार्रवाई की गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऊना पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के समाधान...