AdvertisementPunjab Government
Una चिंतपूर्णी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

 चिंतपूर्णी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गग्गूनाला के पास हादसे में बाइक सवार घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

ऊना,सुशील पंडित: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गग्गूनाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भवनीश हांडा निवासी अपर स्वाणा, डाकघर स्वाणा, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 10 से 10:15 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब वह गग्गूनाला से कुछ पीछे पहुंचा तो जोड़बड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने मोड़ पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में भवनीश के सिर और छाती पर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...