AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtलक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी : Rao Narbir...

लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी : Rao Narbir Singh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी है, चाहे वह खेल का मैदान हो या संघर्ष का। सफलता की राह पर चलने के लिए प्रयास करना और चुनौतियों का सामना करना पहली शर्त है। जीतने वालों को बधाई मिलती है, लेकिन किसी कारणवश लक्ष्य हासिल न कर पाने वालों को भी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर प्रयास आगे बढ़ने का नया अवसर देता है।

कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में स्मॉल साइड हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राव महाबीर सिंह मेमोरियल स्मॉल साइड इनविटेशनल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। यह प्रतियोगिता प्राइम स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी देश की कुल आबादी का लगभग दो प्रतिशत है, लेकिन खेलों की बात करें तो प्रदेश के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों, पैरालंपिक और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण हरियाणा ने खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना होगा। हमारे पूर्वजों ने भारत के विश्वगुरु होने की गौरवशाली परंपरा के बारे में बताया है। देश को फिर से इस स्थान तक पहुंचाने के लिए शिक्षा, नवाचार, तकनीकी विकास और प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह...

अप्पर पंजावर में रिश्तेदारों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल

भाभी और उनके बच्चों सहित पांच लोगों पर मारपीट...

गुरपलाह में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार

बाजार से पैदल घर लौट रही थी महिला, हादसे...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की सीएम विण्डो...

अप्पर पंजावर में रिश्तेदारों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल

भाभी और उनके बच्चों सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला ऊना,सुशील पंडित: हरोली थाना...