AdvertisementPunjab Government
Internationalस्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंडः अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर में मौजूद एक स्कूल में गोलाबारी की गई। मिली रिपोर्ट के मुताबिक घटना में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान हमलावर भी मारा गया. यह घटना सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में हुई, जहां किंडरगार्टन से 5 वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, स्कूल को बंद कर दिया गया।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर 16 साल का लड़का था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे गोली लग चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को किसने गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक, संभव है कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसे रोका हो। पुलिस को सबसे पहले एक कार पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भी स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि एजेंसी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए जरूरी सोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बेंड-ला पाइन स्कूल्स के सुपरिंटेंडेंट स्टीवन कुक ने कहा कि स्कूल के लोग इस घटना से गहरे सदमे में है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में करीब 450 बच्चे पढ़ते हैं और लगभग 40 कर्मचारी काम करते हैं। यहां आमतौर पर 5 से 11 साल तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। अमेरिका में गन कल्चर की वजह से आए दिन हमले होते रहते हैं। इनमें स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी, घरेलू हिंसा, दुर्घटनाएं और आत्महत्या में बंदूक का इस्तेमाल शामिल हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में अमेरिका में बंदूक से जुड़ी 44,447 मौतें हुईं। इनमें लगभग 62 फीसदी मौतें आत्महत्या और 35 फीसदी हत्याओं के कारण हुईं. बाकी मामलों में दुर्घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और अन्य कारण शामिल थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: National Highway पर ट्राले और बाइक की टक्कर, नौजवान घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में...

मां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बागेश्वर: उतराखंड में बागेश्वर जिले के बदियाकोट में मां...

दीवाली से पहले सरकार ने किया बोनस का ऐलान….

नई दिल्ली... केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक...

Jalandhar News: एक्शन मोड में मान सरकार CM हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे को लेकर मान सरकार एक्शन मोड...

Punjab News: मामूली बात को लेकर खूनी झड़प, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर साहिब के मरदी पन्ना गांव में...

Jalandhar News: National Highway पर ट्राले और बाइक की टक्कर, नौजवान घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। जहां इस घटना में मोटरसाइकिल...

मां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बागेश्वर: उतराखंड में बागेश्वर जिले के बदियाकोट में मां भगवती के प्राचीन मंदिर में भीषण आग लग गई। आग...

दीवाली से पहले सरकार ने किया बोनस का ऐलान….

नई दिल्ली... केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने इनके लिए...

Jalandhar News: एक्शन मोड में मान सरकार CM हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे को लेकर मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, मेडिकल नशे पर सख्त कार्रवाई...