अहमदाबाद। गांधीनगर के छत्राल औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। उपखंड अधिकारी फायर ब्रिगेड एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। गांधीनगर जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में कोविका डाईज एंड इंटरमीडिया कंपनी की फैक्ट्री में धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गांधीनगर के उपखंड अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहत एवं बचाव के लिए मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
