AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई प्रमुख निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ सीधी मुलाकातें कीं। बैठकों में शहरी विकास के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं को और मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की शहरी प्राथमिकताओं के अनुरूप ‘सिंबियोसिटी’ (Symbiocity) अप्रोच की तर्ज पर कार्य करने पर मंथन किया। इस दृष्टिकोण के अंतर्गत शहरों को एकीकृत, टिकाऊ और नागरिक-केंद्रित तरीके से विकसित करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने फ्रॉड मोबाइल कॉल की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट के साथ सहयोग करने हेतु स्वीडन के निवेशकों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से राज्य को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वीडन की उन्नत तकनीक, सतत विकास मॉडल और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण हरियाणा के शहरी एवं पर्यावरणीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे निवेशकों से मिले और उन्हें हरियाणा में निवेश करने तथा तकनीकी साझेदारी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...