AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों को वितरित की बीमा पॉलिसियां

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों को वितरित की बीमा पॉलिसियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि किसान को पारदर्शी तरीके से उसकी पॉलिसी उसके हाथ में मिले। इसी सोच के तहत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान शुरू किया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे भारत में एक महीने के लिए विशेष ड्राइव चलाई है।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ राज्य स्तरीय समारोह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान की पॉलिसी देने के बाद कहा कि किसानों को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हर किसान को अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर जरूर करवाना चाहिए, ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे उसके खाते में पहुंच सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव...

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव बुध सिंह वाला के एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग...

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एवं सेंट बीर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्काउटिंग फॉर ऑल’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सेंट बीर्स स्कूल, प्राथमिकताओं में शामिल : दिव्या राणा बददी,सचिन बैंसल: हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल...