AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से छूट गए पात्र मतदाताओं को शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है तथा पात्र मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रदेश में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 22 जिला निर्वाचन अधिकारी, 90 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), 1,778 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), 2,244 बीएलओ सुपरवाइजर तथा 20,864 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कार्य कर रहे है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच करें तथा यदि उनका नाम दर्ज नहीं है या किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, में आयोजित डायमंड जुबली...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में विकास की संभावनाओं को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...