पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। जिसके तहत पंजाब बंद के समर्थन में पटियाला-नाभा रोड में किसानों की तरफ से रोड बंद किया गया। इस दौरान किसानों ने बंद पूरा समर्थन दिया। उन्होंने पटियाला-नाभा रोड पर बैरिकेडिंग सड़क जाम कर दी।
जिसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसान जत्थेबंदी के प्रधान ने परविंदर झोटे की हत्या की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की शह पर आरोपी अश्निनी कुमार ने इस हत्या को अंजाम दिया है। सरेआम बाजार में आरोपी ने झोटे को गोलियां मारी है और आरोपी आराम से वहां से फरार हो गया, जिसमें पुलिस की बड़ी नाकामी है।
परविंदर झोटे का परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। उधर प्रशासन मालमे को दबाना चाहता है। दूसरी तरफ बंद की काल का शहर के बाजारों में भी असर मिला है। बंद के दौरान बाजारों पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही दिखने को मिली। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सड़क में शांतिपूर्वक वाहेगुरु नाम का जाप किया, जिसमें भारी पुलिस फोर्स भी दिखने को मिली।
