AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पुलिस ने कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर गोली चलाने और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को घटना के करीब 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिवाला इलाके में कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की गई थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा चलाई एक गोली उनके पैर में लग गई। मामले में कार्रवाई करते ए-डिवीजन की SHO गुरविंदर कौर के नेतृत्व वाली टीम ने प्रिंस कुमार (उर्फ मॉडल), गुरप्रिंसदीप, राहुल सिंह और दमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार ये लोग बी-डिवीजन इलाके में झपटमारी की दो घटनाओं और छटीविंड स्थित न्यारा पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट में शामिल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि साहिल मेडिकल स्टोर पर हुई झपटमारी और 12 व 13 अक्टूबर को हुए अन्य अपराधों में भी इसी गिरोह का हाथ सामने आया है।

इसके अलावा पुनीत अग्रवाल से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में यादविंदर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यादविंदर UK में बैठे युवराज नाम के एक व्यक्ति को फोन नंबर उपलब्ध कराता था। युवराज कथित तौर पर ‘डॉनी बॉल’ का नाम लेकर धमकियां देता था। फिलहाल विदेश में मौजूद इस आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने और उसे भारत लाने (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। जिसके तहत पंजाब बंद...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में एक पिता ने अपने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः इस शहर में दिखा बंद का असर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान वीरवार को मोगा...