AdvertisementPunjab Government
FirozpurPunjab Bandh का शहर और छावनी में दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर...

Punjab Bandh का शहर और छावनी में दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर लटके ताले, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: मानसा में दो दिन पहले परमिंदर सिंह चोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद की कॉल का असर सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में भी देखने को मिल रहा है। फिरोजपुर शहर और छावनी के अधिकतर बाजारों में दुकानें बंद हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, जिले में पेट्रोल पंप भी बंद रखे गए हैं।

बंद के चलते आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बंद के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी थी, तो मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के घरों या दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जा सकता था। इससे आम जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं पुलिस ने सभी को शांति बनाए रखने के लिए अपील भी की है ताकि किसी भी प्रकार के शरारती तब तक को माहौल खराब ना कर सके

पेट्रोल पंप मालिक संजय गुप्ता ने बताया कि पंजाब बंद के समर्थन में फिरोजपुर में भी पेट्रोल पंप बंद रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के पेट्रोल पंप मालिकों ने एहतियात के तौर पर अपने पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है और बंद को अपना समर्थन दिया है। संजय गुप्ता पेट्रोल पंप मालिक ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के प्रबंध करते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस अधिकारियों ने आम जानता को शांति बनाये रखने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत...

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, सुसरालियों पर केस, देखें वीडियो

कालकाः हंडिया मोहल्ले में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः इस शहर में दिखा बंद का असर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान वीरवार को मोगा...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो...

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हिंदू से मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को आरक्षण और धर्मांतरण को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला...