AdvertisementPunjab Government
Unaआरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती,...

आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 पदों में डिस्पैचर/ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के चार पद महिला अभ्यर्थियों के लिए डे शिफ्ट में तथा छह पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नाइट/इवनिंग शिफ्ट के लिए भरे जाएँगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, टेलीफोन कॉल्स और समन्वय संबंधी कार्यों के लिए अंग्रेजी बोलने एवं लिखने का अच्छा ज्ञान तथा बुनियादी कंप्यूटर कौशल होना चाहिए। फ्रेशर और अनुभवी, दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

अक्षय शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार प्रतिमाह 12 से 30 हज़ार रुपये तक वेतन प्रदान किए जाएगा। प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर वेतन में लगभग 3 हज़ार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हो सकती है। स्थायी कर्मचारियों को कंपनी के मानकों के अनुसार वार्षिक वेतन समीक्षा/वृद्धि तथा दिवाली बोनस का लाभ भी प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि कार्य शिफ्ट के अनुसार डे शिफ्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, इवनिंग शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10:30 बजे तक तथा नाइट शिफ्ट रात 10 बजे से प्रातः 6:30 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक शिफ्ट में चाय एवं भोजन अवकाश सहित कुल एक घंटे का ब्रेक रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा मूल प्रमाण पत्रों सहित बायोडाटा की प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती एवं साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9882225500 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट...

 महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन...

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। जहां गांव में...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में लगने वाली अस्थाई पटाखा...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

अंतिम यात्रा में शामिल होकर आशा रानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार...