बठिंडाः बठिंडा के पार्क अस्पताल में ईडी ने सुबह-सुबह रेड की है। जानकारी के अनुसार ये रेड पार्क अस्पताल में की गई है। अस्पताल में अंदर अधिकारी जांच कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारी सुबह 9 बजे अस्पताल में पहुंच गए थे। जिसके उन्होंने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अभी जांच जारी है। मौके पर अधिकारियों ने अभी तक पत्रकारों को भी सूचना देने से मना कर दिया है। फिलहाल सभी की नजरें इस रेड पर टिकी हुई है कि रेड क्यों की गई। ED की इस अचानक कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन और संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस प्राइवेट अस्पताल का हेड ऑफिस हरियाणा के गुरुग्राम में है, जहाँ से अलग-अलग राज्यों में चल रही इसकी शाखाओं का कामकाज संभाला जाता है।
