AdvertisementPunjab Government
Nationalघर से गहने, नगदी और कीमती सामान लेकर चोर फरार, 7.5 लाख...

घर से गहने, नगदी और कीमती सामान लेकर चोर फरार, 7.5 लाख का हुआ नुकसान, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी अंतर्गत कृष्ण वाटिका, आजमपुर कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर बंद घर से लाखों रुपये गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दरअसल, गांव से परिवार जब घर लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले। इस दौरान घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत साढ़े 7 लाख रुपये बताई है। मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह किसी काम से गांव गए हुए थे। रविवार शाम 7 बजे घर लौटे तो बाहर के गेट का ताला टूटा मिला।

अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पवन कुमार के मुताबिक, चोर घर से सोने की चेन, नकदी, एक लैपटॉप, एक बैटरी और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। इसके अलावा कुछ जरूरी कागजात भी गायब होने की आशंका है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखी घड़ियों और मोबाइल फोन को चोरों ने हाथ नहीं लगाया, जबकि अलमारियों के ताले तोड़कर सामान निकाला गया।

पीड़ित का कहना है कि वह पहले भी कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहे हैं, लेकिन कभी चोरी की घटना नहीं हुई। इस बार केवल एक दिन के लिए गांव जाने पर वारदात हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित को सामान न छूने की हिदायत दी, ताकि जांच की जा सके।

पवन कुमार ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल, चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल सका है। चोर मकान में कब घुसे और किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान...

Punjab News: बंगला साहिब में उल्लंघन की घटनाः AAP विधायकों ने श्री अकाल तख्त साहिब में ज्ञापन सौंपा, देखें वीडियो

अमृतसरः दिल्ली के गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में पुलिस द्वारा सिख धार्मिक मर्यादा के कथित उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में विधायक को जाने से रोकने के आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने...

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत लगा...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि समारोह...