लुधियानाः शहर के ईस्टमैन चौक के पास स्थित रबड़ फैक्ट्री में आज आग लग गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में लोगों द्वारा आग लगने सी सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को घटना संबंधी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि ईस्टमैन चौक के पास स्थित बंसल फैक्ट्री में आग लग गई है। आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करवाया गया। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कुछ एक कर्मी दे जो सुरक्षित बाहर आ गए थे। दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। एएसआई गुरप्रीत सिंह के अनुसार घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग के कारण फैक्ट्री में कितना सामान और मशीनरी प्रभावित हुई है, इसकी जानकारी जांच और नुकसान के आकलन के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और आर्थिक नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
