.
BathindaPunjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को...

Punjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को लगाई फटकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर रामपुरा फूल से आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू हाजिरी रजिस्टर चेक करने पहुंचे। इस दौरान कर्मियों द्वारा काम करने के बावजूद उनकी हाजिरी ना लगाए जाने को लेकर विवाद गरमा गया। विधायक के अनुसार, कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि नगर पंचायत प्रधान ने उनकी गैरहाजिरी लगा दी है। इसी शिकायत के आधार पर वह हाजिरी रजिस्टर देखने पहुंचे थे। विधायक का आरोप है कि जब वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो हाजिरी रजिस्टर वहां मौजूद नहीं था।

पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि रजिस्टर नगर पंचायत प्रधान अपने घर पर ले गए हैं। इस दौरान कर्मी ने जेई पर आरोप लगाए कि उनकी हाजिरी 14 तारीख से नहीं लगाई जा रही। वहीं अन्य नेता ने कहाकि इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकारी कर्मी की हाजिरी का रजिस्टर किसी लीडर के घर है या प्रधान के घर पर है। ऐसे में इस घटना की उनके द्वारा सख्त शब्दों में निंदा की गई। वहीं विधायक ने कहाकि अधिकारी को आदेश दिए कि जो अधिकारी दोषी पाए जाते है, उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाला जाए। इस दौरान एक कर्मी के बार में बताया कि वह काफी पुराने समय से गांव में काम कर रहा है और उसे 2500 रुपए सैलेरी दी जाती थी। आरोप है कि बाकी पैसे आप रखे जाते थे।

इस मामले को लेकर जेई ने कहा कि प्रधान द्वारा नोटिस दिया गया, लेकिन जब नोटिस का कारण पूछा गया तो जेई कुछ भी बताने में असमर्थ दिखा। विधायक ने जेई को कहाकि वह कर्मियों से काम ले रहा है, लेकिन फिर भी उन्हें हाजिरी में गैर हाजिर कर रहा है। विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में यदि कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई जाती है तो उनके नियमित होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है और वह उनकी शिकायत पर ही हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, रजिस्टर कार्यालय में नहीं मिलने पर उन्होंने नगर पंचायत प्रधान से इसके बारे में जानकारी मांगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन

चंडीगढ़: पानीपत के गांव डाडोला में संविधान निर्माता एवं...

Punjab News: महिला से दुष्कर्म मामला, SGPC सदस्य चावला को लेकर AAP MLA ने Sukhbir Badal पर साधे निशाने, देखें live

लुधियानाः एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज...

हेरोइन सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मिला 2 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार...

पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन

चंडीगढ़: पानीपत के गांव डाडोला में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति को...

Punjab News: महिला से दुष्कर्म मामला, SGPC सदस्य चावला को लेकर AAP MLA ने Sukhbir Badal पर साधे निशाने, देखें live

लुधियानाः एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज कथित दुष्कर्म मामले को लेकर मामला गरमाया हुआ है। बीते...

हेरोइन सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मिला 2 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक...