AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, संत निरंजन...

Jalandhar News: परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, संत निरंजन दास से की मुलाकात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा परिसर में नतमस्तक होकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान परगट सिंह ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। उन्होंने संत निरंजन दास जी के साथ बातचीत की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गुरु रविदास जी की वाणी व विचारधाराओं पर भी चर्चा की।

कांग्रेस नेताओं ने भी लिया आशीर्वाद
परगट सिंह के साथ मौजूद कांग्रेस नेताओं ने भी संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। सभी ने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और संत जी का आशीर्वाद लिया।

परगट सिंह का डेरा सचखंड बल्लां पहुंचना धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रबंधन और संत निरंजन दास जी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सूबे की राजनीति में क्यों है डेरा बल्लां का प्रभाव
आपको बतादें कि, डेरा सचखंड बल्लां दोआबा की राजनीति का ऐसा महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां पहुंचना बड़े राजनीतिक दलों के लिए आस्था के साथ-साथ सियासी संदेश भी माना जाता है। डेरा सचखंड बल्लां ने कभी खुले तौर पर किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के समर्थन की अपील नहीं की।

डेरा प्रबंधन की ओर से कोई भी राजनीतिक संदेश देने से भी परहेज किया जाता है। इसके बावजूद पंजाब की राजनीति में इसका प्रभाव लगातार दिखाई देता है। खासकर दोआबा क्षेत्र के जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला जिलों की करीब 23 विधानसभा सीटों पर डेरा से जुड़ी बड़ी संगत राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...