AdvertisementPunjab Government
Nationalभीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 3 की मौत, जायजा लेने पहुंचे DIG, देखें...

भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 3 की मौत, जायजा लेने पहुंचे DIG, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनौर: चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में शराब के ठेके के पास हुए विवाद के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मृतकों की पहचान बाबूराम उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र खुशीराम, उदयवीर उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र कलवा और महेंद्र उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज ने बिजनौर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बीती रात शराब के ठेके के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष का व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने मौके से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया, जिससे चालक वीरेंद्र भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी मुनिराज ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की बात सामने आने की बात कह रही है। हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाना जानबूझकर किया गया या यह किसी अन्य परिस्थितियों में हुआ। इसी के चलते मामला हत्या और हादसे के बीच उलझा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...