AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: TTM School में स्टूडेंट की झड़प, छात्र घायल, परिजनों ने...

Jalandhar News: TTM School में स्टूडेंट की झड़प, छात्र घायल, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किशनपुरा के अधीन आते न्यू पृथ्वी नगर में स्थि ट्विंकल, ट्विंकल मॉडल हाई स्कूल (टीटीएमएस) में बच्चों की लड़ाई को लेकर परिजनों का हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले स्कूल के बच्चों में लड़ाई हो गई थी। इसी मामले को लेकर आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे, जहां परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि स्कूल में लगे बेंच को लेकर नौवीं कक्षा के छात्र की दसवीं कक्षा के छात्र के साथ जड़प हो गई थी इस दौरान 9वीं कक्षा के छात्र दसवीं कक्षा के छात्र पर कुर्सियों से हमला कर दिया। घटना में दसवीं कक्षा का छात्र आकाशदीप घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सेक्रेड हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा का छात्र द्वारा आकाशदीप पर हमला किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए आकाशदीप के पिता जसबीर सिंह ने कहा कि उनका बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है। वह पढ़ाई में होशियार है और स्कूल टीचर बेटे को समय से पहले बुला लेते थे। इसी दौरान कक्षा में एक्स्ट्रा बेंच पढ़ा हुआ था। इसी को लेकर 9वीं का छात्र विवाद करने लगा। बेटे ने कहा कि टीचर के आने पर वह बेंच ले जाए। जिसके बाद छात्र ने बेटे पर कुर्सियों से हमला किया। इस घटना में बेटे की हालत काफी खराब हो गई। जब उसे सैक्रेड हार्ट अस्पताल के डॉक्टरों ने कहाकि मरीज की किडनी की थैली फट गई और खून बह रहा है। ऐसे में उसका ऑपरेशन होगा। छात्र के पेट पर 22 टांके लगे हैं।

पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन ने कहा कि वह उपचार का खर्चा उठा लें और वह कोई शिकायत नहीं करवाना चाहते। पहले स्कूल प्रशासन ने ईलाज करवाने का भरोसा दिया, लेकिन अब उनका कहना है कि बच्चे के परिजन ईलाज करवाएंगे। इसी को लेकर आज वह स्कूल में बात करने पहुंचे। जहां स्कूल में पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार अभी तक बेटे पर हमला करने वाले छात्र से मिलवाया नहीं जा रहा है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

दूसरी ओर स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को छुट्टी कर दी गई। ऐसे में भारी संख्या में बच्चों के अभिवावक स्कूल के बाहर पहुंचे। वहीं महिला ने कहाकि 2 बच्चों में 3 पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों बच्चे ठीक है, लेकिन आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे थे और उनके द्वारा हंगामा किया गया। वहीं अन्य महिला ने कहा कि स्कूल की प्रार्थना के दौरान 2 बच्चे कक्षा में झगड़ने लगे। इसी मामले को लेकर आज स्कूल में परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। वहीं स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। लोगों ने बताया कि स्कूल में 10वीं तक छात्र पढ़ते है।

वहीं स्कूल टीचर मीरा ने कहा कि दो छात्रों में झड़प हो गई। इस घटना में एक छात्र को चोट लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब स्टूडेंट का ऑपरेशन होने पर उसकी हालत स्थिर है। टीचर के अनुसार परिजन बार-बार अन्य लोगों को घर लेकर आए और उन पर छात्र की मदद को लेकर दवाब बनाया गया। वहीं आज दोबारा पेरेंट्स आ गए। टीचर के अनुसार उनके द्वारा बच्चों को स्कूल में छुट्टी कर दी गई। इस दौरान एक महिला द्वारा हंगामा किया गया, जिसके बाद उनके द्वारा स्कूल का गेट बंद कर दिया गया और पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बच्चों में लड़ाई हो गई थी। ऐसे में छात्र को चोट आने से बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। ऐसे में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...