AdvertisementPunjab Government
Unaभरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

भरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने भरवाई में एक व्यक्ति को 2.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की शाम को ASI अनुज कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना चिंतपूर्णी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाई के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान अनुज भारद्वाज निवासी करियाडा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले में नशे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा मुक्त ऊना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बद्दी में भारत विकास परिषद ने कराई समूह गान व भारत जानो प्रतियोगिता

शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर को किया सम्मानित बद्दी,सचिन...

Punjab News: Mayor ने सफाई कर्मियों की जिंदगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

लुधियाना: नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर...

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब के लोगों की सेवा

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

बद्दी में भारत विकास परिषद ने कराई समूह गान व भारत जानो प्रतियोगिता

शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर को किया सम्मानित बद्दी,सचिन बैंसल:भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से राष्ट्रीय...

Punjab News: Mayor ने सफाई कर्मियों की जिंदगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

लुधियाना: नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की अगुवाई में नार्थ हलके में सफाई...

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब के लोगों की सेवा

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में बसे पंजाबियों के साथ संपर्क की कड़ियों को...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है,...