AdvertisementPunjab Government
Unaकैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला पुलिस ऊना ने कार्रवाई करते हुए कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को पुलिस थाना अम्ब के प्रभारी निरीक्षक विपिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम कैलाशनगर नकड़ोह में गश्त पर थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अर्जुन सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी कैलाशनगर नकड़ोह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के घर की नियमानुसार तलाशी ली तो वहां से 8.73 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान मौके पर पहुंचे कार चालक हरकीरत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर छह, देव नगर, भरवाई रोड, गगरेट ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और कार समेत मौके से फरार होने की कोशिश की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि हरकीरत सिंह उससे चिट्टा खरीदने के लिए आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले में नशे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब के लोगों की सेवा

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब के लोगों की सेवा

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में बसे पंजाबियों के साथ संपर्क की कड़ियों को...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है,...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...