लुधियाना: नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की अगुवाई में नार्थ हलके में सफाई कर्मियों को सरकार द्वारा बड़ी राहत देते हुए सेहत बीमा योजना की शुरुआत की गई।
मामले की जानकारी देते मेयर ने बताया कि नगर निगम कर्मियों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि उनकी और कोई भी पार्टी ध्यान नहीं दे रही। ड्यूटी के दौरान यदि कोई हादसा होने पर हेल्थ इंश्योरेंस या कोई अन्य मेडिकल सुविधा निगम द्वारा नहीं दी जा रही थी। जिसके मद्देनजर आप सरकार की अगुवाई में नगर निगम सेहत बीमा योजना कर्मियों के लिए लेकर आई है।
इस मामले मे लुधियाना नगर निगम का एक्सिस बैंक के साथ करार हुआ है, जिसमें कर्मियों की सैलरी से ₹300 कटौती कर लाखों की सेहत बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इस सेहत बीमा योजना का लाभ कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारो को भी मिलेगा । मेयर ने बताया कि इसमें पर्सनल एक्सीडेंट कवर 50 लाख रुपए है। वहीं विकलांग योजना में भी 50 लाख रुपए तक का कवर शामिल हैं। इसी के साथ बच्चों को पढ़ाई के लिए 8 लाख रुपए स्कीम में ही कवर होंगे।
