देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के दो छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलते तो कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। दरअसल, दोपहर दो छात्रों के बीच किसी छात्रा को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ने के साथ मारपीट तक पहुंच गया।
कुछ देर बाद दोनों छात्रों के समर्थन में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। कॉलेज परिसर में मारपीट होते देख मौके पर छात्रों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर एबीवीपी के कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान उनकी भी छात्रों से कहासुनी हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से डालनवाला थाने में शिकायत दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
