AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtअंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब...

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने फिर से शुरू की पंजाब के लोगों की सेवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में बसे पंजाबियों के साथ संपर्क की कड़ियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए अंतरराष्ट्रीय दौरों के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पंजाब के लोगों की सेवा के लिए फिर से स्वदेश लौट आए हैं।

अपने विदेश दौरे के बारे में बताते हुए स्पीकर संधवां ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी के अनमोल दर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने उस ऐतिहासिक प्रसंग को याद किया, जब गुरु जी ने बुरे लोगों को ‘यहीं बसे रहने’ और अच्छे लोगों को ‘उजड़ जाने’ के लिए कहा था। जब भाई मरदाना जी ने इस गूढ़ रहस्य के बारे में पूछा तो गुरु जी ने समझाया कि यदि बुरे लोग एक स्थान पर टिके रहते हैं तो उनके बुरे कर्म वहीं तक सीमित रहते हैं, जबकि अच्छे लोग जहां भी जाते हैं, अपने साथ नेकी, भलाई और सेवा-भावना लेकर जाते हैं।

स्पीकर संधवां ने कहा, ‘‘इस महान विचारधारा से प्रेरित होकर पंजाब के बेटे-बेटियां आज अपनी मेहनत, हुनर और जज्बे के बल पर दुनिया के हर कोने में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जहां भी कोई पंजाबी रहता है, वह हमारी भाषा, संस्कृति, विरासत और एकता के मूल्यों को अपने साथ रखता है और आगे बढ़ाता है।’’

स्पीकर संधवां ने कहा, ‘‘विदेशों में रह रहा पंजाबी समुदाय हमारी विरासत और संस्कृति का अनमोल हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस दौरे के दौरान प्राप्त अनुभवों, विचारों और रणनीतिक संपर्कों का पंजाब के हित में सार्थक उपयोग करने के लिए अपने वतन वापस आया हूं। हमारे प्रयास तीन निरंतर उद्देश्यों पर विशेष रूप से केंद्रित रहेंगे—विदेशों में पंजाब की आवाज को बुलंद रखना, प्रवासी समुदाय के साथ गहरे संबंध बनाए रखना और देश के लिए बेहतरी एवं खुशहाली लाना।’’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

लघु उद्योग संघ बददी व मिशन रोजगार हिमाचल के सौजन्य से मेला संपन्न

अप्पर झरलोग पट्टा रोजगार मेले में 110 से ज्यादा...

Punjab News: 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और एजेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

बद्दी में भारत विकास परिषद ने कराई समूह गान व भारत जानो प्रतियोगिता

शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर को किया सम्मानित बद्दी,सचिन...

Punjab News: Mayor ने सफाई कर्मियों की जिंदगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

लुधियाना: नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक...

लघु उद्योग संघ बददी व मिशन रोजगार हिमाचल के सौजन्य से मेला संपन्न

अप्पर झरलोग पट्टा रोजगार मेले में 110 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य जिला हमीरपुर के कई युवाओं को...

Punjab News: 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और एजेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पटवारखाना लोहारा, जिला लुधियाना में...

बद्दी में भारत विकास परिषद ने कराई समूह गान व भारत जानो प्रतियोगिता

शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर को किया सम्मानित बद्दी,सचिन बैंसल:भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से राष्ट्रीय...

Punjab News: Mayor ने सफाई कर्मियों की जिंदगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

लुधियाना: नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की अगुवाई में नार्थ हलके में सफाई...