AdvertisementPunjab Government
Haryana Govt16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आगामी विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। विभागीय परीक्षाएं 16 नवंबर से 20 नवंबर, 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक राजकीय एकीकृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं निर्धारित दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। 16 नवंबर को सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त के पद के अभ्यर्थियों तथा तहसीलदारों के लिए क्रिमिनल लाॅ प्रथम प्रश्न-पत्र एवं सिविल लाॅ की परीक्षा होगी।

17 नवंबर को सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त के पद के अभ्यर्थियों तथा तहसीलदारों के लिए क्रिमिनल लाॅ द्वितीय प्रश्न-पत्र एवं वित्तीय नियमों की परीक्षा होगी। वन विभाग के लिए प्रक्रिया एवं लेखा और हिन्दी, सहकारिता विभाग के लिए लेखा, विकास एवं पंचायत विभाग के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए विकास योजना प्रश्नपत्र-2, पंचायती राज विभाग के इंजीनियरिंग समूह के एसडीओ के लिए विद्युत सम्प्रेषण एवं वितरण-2 परीक्षा तथा डिजाइन-2 की परीक्षा भी इसी दिन होगी।

19 नवंबर को सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा अतिरिक्त सहायक आयुक्त के पद के अभ्यर्थियों और तथा तहसीलदारों के लिए स्थानीय निधि तथा राजस्व विधि द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा होगी। कारागार विभाग के लिए क्रिमिनल लाॅ प्रश्नपत्र-3 तथा वित्तीय नियम प्रश्नपत्र-4, विकास एवं पंचायत विभाग के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए प्रश्नपत्र-4 (सम्बद्ध अधिनियम), पंचायती राज विभाग के इंजीनियरिंग समूह के एसडीओ के लिए विद्युत अधिनियम एवं संबंधित तकनीकी विषयों की परीक्षा होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और...

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

चंडीगढ़: हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत...

Haryana News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर भर में बच्चों को नशे की शुरुआती आदतों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले एवं...

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि भगवंत सिंह मान...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्यभर के लोगों को स्वच्छ एवं पीने योग्य...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों...