AdvertisementPunjab Government
HaryanaPGI में फिर टूटी छत, महिला मरीज के हाथ में फ्रैक्चर

PGI में फिर टूटी छत, महिला मरीज के हाथ में फ्रैक्चर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः पीजीआई रोहतक के वार्ड-4 में उपचाराधीन महिला के ऊपर रात के समय छत के लेंटर और प्लास्टर का हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। एक माह से भी कम समय में पीजीआई रोहतक में छत का हिस्सा गिरने की यह दूसरी घटना है।

परिजनों के अनुसार वे तीन अक्टूबर को महिला को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर आए थे। उसे वार्ड-4 में भर्ती कराया गया था। रात में महिला अपने बेड पर लेटी थी, तभी अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर उसके ऊपर आ गिरा। तेज आवाज के साथ मलबा गिरने से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

इससे पहले 14 सितंबर को जच्चा-बच्चा (गायनी) वार्ड-2 में भी छत से लेंटर और प्लास्टर का भारी हिस्सा टूटकर बेड पर गिरा था। उस समय बेड पर कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। अब वार्ड-4 में मलबा सीधे मरीज पर गिरने से भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों ने कहा कि वे बेहतर इलाज की उम्मीद में महिला को पीजीआई रोहतक लेकर आए थे, लेकिन छत का हिस्सा गिरने से उसकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। उनका कहना है कि यदि मलबा सिर या शरीर के ऊपरी हिस्से पर गिरता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदारी लेने के लिए सामने नहीं आया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फर्जी PCS अधिकारी बन महिला ने आप नेता से की शादी, निकली 18 वर्षीय बेटे की मां

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में फर्जी पीसीएस अधिकारी को लेकर...

Punjab News: सीवरेज की समस्या से लोग परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा, निगम दे रहा आश्वासन, देखें वीडियो

होशियारपुरः माडल टाउन इलाके के निवासियों ने एक प्राइवेट...

Punjab News: फर्जी PCS अधिकारी बन महिला ने आप नेता से की शादी, निकली 18 वर्षीय बेटे की मां

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में फर्जी पीसीएस अधिकारी को लेकर हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां फर्जी पीसीएस अधिकारी बनकर...

Punjab News: सीवरेज की समस्या से लोग परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा, निगम दे रहा आश्वासन, देखें वीडियो

होशियारपुरः माडल टाउन इलाके के निवासियों ने एक प्राइवेट स्कैन सेंटर और अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विरोध...

Jalandhar News: सीवरेज से परेशान अटारी बाजार व्यापारी, दुकानदारों ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अटारी बाजार और कैंची बाजार में सीवरेज की समस्या को लेकर दुकानदारों में भारी रोष पाया जा...

Punjab News: निहंगों ने नौजवान की जमकर पिटाई, 7 सैकेंड में जड़े 4 थप्पड़, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में नशा तस्करी के शक में निहंग सिंहों ने एक नौजवान को काबू किया। जिसकी जमकर छित्तर...