AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की...

CM Saini ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रदेश में निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने, हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने तथा नई तकनीक अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों और निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी उपस्थित उद्यमियों को हरियाणा आने और यहां निवेश करने के लिए आमंत्रण दिया। नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार निवेशकों के हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

बैठक में पानीपत में हाउसिंग क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर भी गहन मंथन हुआ। इसी क्रम में गुरुग्राम में सस्ते दर पर रिहायशी क्षेत्र विकसित करने तथा हाउसिंग फॉर रेंटल नीति को लेकर सरकार से बातचीत हुई। इन चर्चाओं में प्रदेश में आवास व्यवस्था को और सुलभ बनाने तथा किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोहराया कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि निवेशकों के हितों की रक्षा और परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सहयोग निरंतर उपलब्ध रहेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ...

180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

चंडीगढ़: एक बड़े फैसले के तहत भगवंत मान सरकार...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में किया गया था और...

भगवंत मान सरकार ने मुलाजिमों को दी बड़ी सौगात, 1400 स्टाफ नर्सों के लटके नियमों को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंजाब के हित में लिए गए कई बड़े फैसले चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई बड़े...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ की शिकायतों तथा सेवा से संबंधित मसलों के समाधान के...