AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini ने सिंगापुर में SING फोरम में शिरकत की

CM Saini ने सिंगापुर में SING फोरम में शिरकत की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING (Singapore India Network for Growth) फोरम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में सिंगापुर के विशिष्ट उद्योगपति, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य भविष्य में हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देना तथा हरियाणा व सिंगापुर के बीच पारस्परिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करना था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं, बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना भी उनका लक्ष्य है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह मंच केवल निवेश या व्यवसाय की चर्चा का मंच नहीं है। यह दो देशों और दो अर्थव्यवस्थाओं के बीच विश्वास, मित्रता और सहयोग को और मजबूत करने का मंच है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्किल्स के क्षेत्र में हाल की साझेदारी का विशेष उल्लेख किया। हरियाणा ने सिंगापुर-आधारित ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है। इसके माध्यम से विश्व स्तरीय के-12 शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और लगभग दो हजार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा करने की योजना है। यह केवल निवेश नहीं, बल्कि सिंगापुर की विशेषज्ञता और हरियाणा की आकांक्षाओं के मिलन का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के बिजनेस लीडर्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि हरियाणा, गुरुग्राम, मानेसर, औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को देखें और बताएं कि आप यहां क्या बनाना चाहते हैं। हम आपके साथ मिलकर उसे बनाएंगे। सरकार और उद्योग के बीच संबंध केवल अनुमोदन देने-लेने तक सीमित नहीं होना चाहिए, यह साझेदारी होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ...

180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

चंडीगढ़: एक बड़े फैसले के तहत भगवंत मान सरकार...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में किया गया था और...

भगवंत मान सरकार ने मुलाजिमों को दी बड़ी सौगात, 1400 स्टाफ नर्सों के लटके नियमों को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंजाब के हित में लिए गए कई बड़े फैसले चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई बड़े...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ की शिकायतों तथा सेवा से संबंधित मसलों के समाधान के...