जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दरअसल, स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग से व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई बलविंदर ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक भिखारी है और इलाके में भीख मांगकर पालन पोषण करता था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई, मृतक की तालाशी के दौरान कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद उनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। एएसआई द्वारा 174 की कार्रवाई कर दी गई है और शव को 72 घंटों के लिए मोर्चुरी में रखा जा रहा है ताकि शव की पहचान हो सके।