.
JalandharJalandhar News: घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को कार...

Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक कार ड्राइवर ने कुचल दिया। हादसे में घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका की मां रुपा का आरोप है कि कार ड्राइवर नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष ने समझौता कर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। मामला मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे मिठापुर इलाके में घोड़े वाली कोठी के पास का है।

परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है और यहां किराए पर रह रहा था। परिवार में सात बच्चे हैं और मृतक बच्ची सबसे छोटी थी। बच्ची अपने घर के गेट के सामने बैठकर खेल रही थी। उसकी मां भी पास में ही बैठी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी कार लेकर आया और उसने बिना कोई हॉर्न बजाए मासूम बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।

परिजन बच्ची को पिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जहां हादसा हुआ, वह एक बंद गली (डेड एंड) है। यहां गाड़ियों की तेज आवाजाही नहीं होती। आरोप है कि ड्राइवर हादसे के बाद कोठी में जाकर छिप गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने और आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मां का दावा है कि आरोपी पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे थे और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे। घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों में वारदात कैद हुई हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अब तक जांच नहीं की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों का साफ कहना है कि वे किसी समझौते के पक्ष में नहीं हैं और आरोपी कार ड्राइवर को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़, देखें वीडियो

लुधियानाः लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का शव बरामद, 2 दिन से था लापता

अमृतसरः अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंद्रांवाला की महिला...

Punjab News: 3 बच्चों की हत्या की सुलझी गुत्थी, मां निकली कातिल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

संगरूरः जिले के भवानीगढ़ में इंसानियत शर्मसार करने वाली...

London से Delhi आ रही Indigo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

नई दिल्लीः लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली...

Punjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़, देखें वीडियो

लुधियानाः लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मानवाधिकार संगठन...

जल्द अमेरिका दौरे पर जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकता है। प्रधानमंत्री का यह दौरा फ्लोरिडा में 14 और...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का शव बरामद, 2 दिन से था लापता

अमृतसरः अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंद्रांवाला की महिला सरपंच सतबीर कौर के पति कुलजीत सिंह का शव फतेहगढ़...

Punjab News: 3 बच्चों की हत्या की सुलझी गुत्थी, मां निकली कातिल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

संगरूरः जिले के भवानीगढ़ में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने ही अपने 3...