.
PhagwaraJalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा: जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर फगवाड़ा के गौंसपुर के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां कार ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एक कार चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

इसके बाद आगे जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल को भी टक्कर लगी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अमनदीप कौर और उनके पति को चोटें आई हैं। घायल महिला अमनदीप कौर ने बताया कि वह फगवाड़ा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर मंडाली की तरफ जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया। पीड़िता के मुताबिक हादसे में उनके कंधे और सिर पर चोटें लगी हैं।

दूसरी ओर, कार चालक जुझार सिंह ने बताया कि वह जालंधर से फगवाड़ा की तरफ आ रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल अचानक उसकी कार के सामने आ गया और दोनों में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घायलियों के बयान लिए जा रहे हैं और बयानों पर जांच के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम"...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

ऊना,सुशील पंडित: दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने...

किताब घरों से हिमाचल के रचनाकारों को मिलेगा व्यापक पाठक वर्गः Mukesh Agnihotri

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम" (HSRDC) में एडवोकेट तरुण मेहता को स्वतंत्र निदेशक के पद...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार की ओर से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) मुख्य...

बॉलीवुड में पसरा मातम, रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में हुआ निधन

Rani Mukerji Mother Passes Away News: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

ऊना,सुशील पंडित: दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा...