.
JalandharJalandhar News: सो रहे परिवार पर गिरी छत, बाप-बेटे सहित 3 घायल,...

Jalandhar News: सो रहे परिवार पर गिरी छत, बाप-बेटे सहित 3 घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ढन्न मोहल्ले ग्राउंड के नजदीक पुराने मकान की छत अचानक गिरने से पिता-पुत्र समेत परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। छत गिरने से दीपक और उसका 8 वर्षीय बच्चा मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने मलबा हटाकर दीपक और उसके बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दीपक के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं, जबकि उसके 8 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दीपक ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उनका मकान काफी पुराना और पुश्तैनी है तथा लंबे समय से उसकी छतें जर्जर हालत में थीं। वह रात करीब 3:30 बजे के बीच वह परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की छत नीचे आ गिरी और परिवार के सदस्य मलबे में दब गए।

हादसे के बाद परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित छत तक नहीं बची है। उसने बताया कि जर्जर छतों के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता के संबंध में इलाके के पार्षद और प्रशासनिक अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए थे, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। दीपक ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ रहने के लिए सुरक्षित व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई है, ताकि वह अपने परिवार को दोबारा सुरक्षित छत मुहैया करवा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी...

Meharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच...

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से...

Punjab News: मेजर सिंह के खिलाफ निहंग सिंहों ने खोला मोर्चा, श्री अकाल तख्त साहिब में दी शिकायत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निहंग सिंह संगठनों द्वारा बाबा मेजर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। 2025 में एक्ट्रेस को स्टेज...