.
JalandharJalandhar News: आप ने शुरु किया डोर टू डोर प्रचार, दिखा रहे...

Jalandhar News: आप ने शुरु किया डोर टू डोर प्रचार, दिखा रहे गारंटियां, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट हलके में आप पार्टी द्वारा डोर टू डोर प्रचार शुरू किया गया। इस दौरान आप पार्टी की नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा मौजूद रही। मामले की जानकारी देते हुए थियाड़ा ने कहाकि जमशेर में घर-घर जाकर सरकार के साढ़े चार सालों के कामों को लेकर लोगों के समक्ष रखा जा रहा है। ऐसे में मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें साढ़े चार सालों में पूरा करके दिखाया है। इस दौरान हाथों में उनके कामकाज का ब्यौरा पकड़ा हुआ है। थियाड़ा ने कहा कि जो वादे मान सरकार ने नहीं किए थे, उन्हें भी पूरा किया गया। ऐसे में लोगों को बताया जाएगा कि परिवारों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त हुए।

जिसमें 1.82 लाख रुपए हर माह मावां थियां योजना के तहत लाभ मिल रहा है। वहीं बिजली मुफ्त योजना के तहत प्रत्यके परिवार को 18 हजार रुपए बचत हो रही है। वहीं मावां थियां योजना के तहत परिवार को 24 हजार रुपए लाभ मिल रहा है। इसी को लेकर डोर टू डोर प्रचार के तहत सरपंच, पंच सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मुहिम में शामिल हुए। इस डोर टू डोर प्रचार का आगाज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में धुरी से शुरू किया गया था। ऐसे में सभी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा अपने-अपने हलकों में साढ़े चार साल में किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के पास जा रहे है।

इसी के तहत आज सभी विधायक अपने हलकों में इस रिपोर्ट कार्ड को लेकर लोगों के पास जा रहे है और उनकों किए कामों को लेकर दिखाया जा रहा है। वहीं विरोधियों द्वारा नशे ना खत्म होने को लेकर थियाड़ा ने कहाकि अकाली-भाजपा की 10 साल रही सरकार की अगुवाई में पंजाब में नशा लाया गया। जिसके बाद अगले 5 साल कांग्रेस ने अपनी सरकार में उस नशे के बुटे को पानी डालकर बड़ा किया। इस दौरान जब 2022 में आप पार्टी सत्ता में आई तो मान सरकार द्वारा इस नशे के बूटे को जड़ से उखाड़ने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि मान सरकार की अगुवाई में चल रही युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम नशे पर काफी हद तक नकेल कसा जा चुका है। केंद्र पर निशाना साधते हुए थियाड़ा ने कहाकि बार्डर पर तैनात आर्मी केंद्र के अधीन है और फिर भी नशे पर रोक नहीं लग रही। उन्होंने कहा कि राजस्थान से नशे की सप्लाई हो रही है और वहां सरकार केंद्र की है। इसी तरह गुजरात से नशा आ रहा है और वहां सरकार केंद्र की है। उन्होंने कहा कि वही सरकार पंजाब में नशे को खत्म करने की मुहिम चला रही है, लेकिन लोग जागरूक हो चुके है। मान सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। मान सरकार लोगों से झूठे वादे नहीं करती है। उन्होंने कहाकि जो गारंटियां देने का ऐलान किया था, उन्हें साढ़े चार सालों में पूरा करके दिखाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...