JalandharJalandhar News: Satyam Hospital में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर...

Jalandhar News: Satyam Hospital में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, अस्पताल में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पिता शमशेर ने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं। सोमवार को बच्चा छत से गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे सत्यम अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने शुरुआत से ही उनसे केवल पैसों की मांग की।

कभी दवाइयों के नाम पर तो कभी टेस्ट के नाम पर हजारों रुपए जमा करवाए गए, लेकिन बच्चे की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।परिवार ने कहा कि उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और उसकी मौत की बात छिपाई गई। उन्होंने कहा कि जब भी वे बच्चे से मिलने की कोशिश करते, तो उन्हें बार-बार समय देकर टाल दिया जाता था। 5 बजे, 6 बजे और फिर 7-8 बजे का समय दिया गया। परिजनों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो अस्पताल के बाउंसरों व सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे के चाचा अंदर पहुंचे, तब जाकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की मौत हो चुकी थी, तब भी अस्पताल प्रशासन उनसे पैसे ऐंठने में लगा हुआ था। अगर अस्पताल समय रहते उन्हें बच्चे की गंभीर स्थिति बता देता या डिस्चार्ज कर देता, तो वे उसे किसी अन्य अस्पताल ले जा सकते थे। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का अकेला बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार अस्पताल के बाहर बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

112 नंबर पर मिली शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। थाना 2 की एसएचओ अनु ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार आयोजित की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शिक्षा के...

भावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण और भौतिक सत्यापन जरूरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई "भावान्तर भरपाई...

Punjab News: Golden Temple से निकाला गया आलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

गुरुपर्व के अवसर पर कल दीपमाला और आतिशबाजी का...

Punjab News: अब इस दिन होगी श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर बैठक, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा गठित तालमेल कमेटी की एक...

ट्रक से डीसीएम की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, मौत, देखें वीडियो

कन्नौज: लखनऊ की तरह जा रही डीसीएम की ट्रक...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार आयोजित की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए पहली बार राज्य...

भावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण और भौतिक सत्यापन जरूरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई "भावान्तर भरपाई योजना" का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पहले फ़सल...

Punjab News: Golden Temple से निकाला गया आलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

गुरुपर्व के अवसर पर कल दीपमाला और आतिशबाजी का आयोजन अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर...

Punjab News: अब इस दिन होगी श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर बैठक, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा गठित तालमेल कमेटी की एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस अमृतसर में हुई। इस दौरान श्री गुरु...