Himachal Govt
JalandharJalandhar News: समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिशनर से मिले कांग्रेसी पार्षद,...

Jalandhar News: समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिशनर से मिले कांग्रेसी पार्षद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में कांग्रेस के पार्षदों द्वारा वार्ड की समस्या को लेकर निगम कमिशनर सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर कमिशनर को अवगत करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कमिशनर सुरेंद्र सिंह ने कहाकि आज शहर के विकास के लिए पार्षद उनके पास आए है और उन्होंने अपने इलाके में आने वाली समस्याओं को लेकर अवगत करवाया। ऐसे में कमिशनर द्वारा पार्षदों को आश्वासन दिया गया कि शहर के विकास के लिए जल्द इन समस्याओं को हल करवाया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर 30 की कांग्रेस पार्षद जसलीन सेठी ने कहा कि काफी समय से इलाकों में आ रही समस्याओं का हल ना निकलने को लेकर निगम कमिशनर से मुलाकात की गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में हाउस मीटिंग हुई और उसमें एक एजेंट पास हुआ था, जिसमें कहा गया था कि वार्ड के किसी भी काम की फाइल क्लीयर करने से पहले इलाके के पार्षद का सर्टिफिकेट साथ लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि इलाके के कुछ कामों के बारे में पार्षद को भी नहीं पता होता कि उनके इलाके में कोई काम कितना हुआ है और उसकी कुल लागत कितनी थी, लेकिन उसके इलाके में किए गए कामकाज की फाइल भी बनकर तैयार हो जाती है। ऐसे में कमिशनर को इस मामले को लेकर सख्ती से ध्यान दिया जाए और इसे फॉलो किया जाए ताकि किसी भी फाइल पर बिल के दौरान पार्षद का सर्टिफिकेट अनिवार्य हो।

ऐसे में अगर बिना पार्षद के लगे सर्टिफिकेट से पास बिल की गहनता से जांच करवाई जाए और उस फाइल को लेकर एक्शन लिया जाए। इसी के साथ नगर निगम मेयर और कमिशनर के पास कुछ फंड का खर्च करने का प्रवाधान है। ऐसे में कमिशनर से मांग की गई है कि छोटे-छोटे कामों को करवाने के लिए, जैसे सीवरेज का ढक्कन टूटना, सड़क सेंटर से बैठ गई जैसे छोटे कामों को लेकर कभी जेई, ठेकेदार सहित अन्य अधिकारियों से बात की जाती है और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इलाके के पार्षदों को कुछ फंड खर्च करने के लिए ऑथराइजेशन मिलनी चाहिए ताकि छोटे कामों का तुरंत समाधान इलाकेे के पार्षद खुद करवा सकें।

ऐसे में कमिशनर ने पार्षदों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। बलराज ठाकुर ने कहाकि वह कमिशनर को कूड़े की समस्या, सीवरेज की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर अवगत करवाया। इस दौरान मुख्य समस्या सुपर सेक्शन मशीन ट्राली को लेकर अवगत करवाया। दरअसल, इन मशीनों के कामकाज के बारे में पार्षदों को कोई जानकारी नहीं होती कि इस मशीन का काम किस जगह पर करवाया जाता है। वहीं स्ट्रीट लाईट, गंदे पानी की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर अगवत करवाया गया। हालांकि कमिशनर ने उन्हें जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने...

हिट एंड रन मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत 12 सितंबर को...

IIIT ऊना और NIT पटना के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर हुआ एमओयू

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) और...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई घंटा घर...

हिट एंड रन मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत 12 सितंबर को सामने आए गंभीर हिट एंड रन मामले में जिला पुलिस...

IIIT ऊना और NIT पटना के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर हुआ एमओयू

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सांसद अनुराग...