Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ में प्रदर्शन पर पलटवार, लोगों का खून बहाने वालों को रोल मॉडल मानती है कांग्रेस

जालंधर, ENS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिंदर भगत समेत पूरे परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मनीष सिसोदिया ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की पंजाब लीडरशिप के कई नेता और कार्यकर्ता भी महिंदर भगत के निवास स्थान पर मौजूद रहे।

UPI के नए नोटिफिकेशन को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन पर विश्वास करते हैं और काले धन के लेन-देन में विश्वास नहीं रखते, उनके साथ धोखा किया जा रहा है। देशभर में युवा आगे बढ़ रहे हैं और कैश की जगह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कहीं न कहीं मजबूर है और ब्लैक मनी को बढ़ावा देना चाहती है। इसी वजह से डिजिटल ट्रांजैक्शन को महंगा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके दो उद्देश्य हो सकते हैं। पहला, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले युवाओं की जेब पर बोझ डालना और दूसरा, पूरी अर्थव्यवस्था को ब्लैक मनी की ओर धकेलना।

बिजली संकट को लेकर सिसोदिया ने कहा कि जहां बिजली की समस्या होती है, वहां परेशानी होती है और हम स्वीकार करते हैं कि वहां समस्या है। उन्होंने कहा कि जो समस्या कुछ दिन रही, वह कोयले की वजह से रही। उनका कहना था कि सरकार ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट तरीके से रखा है।

चंडीगढ़ में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में लोगों का खून बहाने और पंजाबियों के साथ गद्दारी करने वाले सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, रेलवे ट्रैक रोकने का किया ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः किसान मजदूर मोर्चा ने रेल रोकों आंदोलन को...

Krishna Hospital में मरीज की मौत को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

कानपुरः रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में बुधवार...

PM Modi की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को हरियाणा करेगा नमन – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Netflix पर फिर लौटने वाला है ‘The Great India Kapil Show’, टीम ने रिलीज किया नया Promo

मनोरंजन: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में बजेंगे सायरन, होगा Blackout

कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में 27 नवंबर...

Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, रेलवे ट्रैक रोकने का किया ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः किसान मजदूर मोर्चा ने रेल रोकों आंदोलन को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल, संगठन की बैठक...

Krishna Hospital में मरीज की मौत को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

कानपुरः रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में बुधवार को ढकनापुरवा निवासी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत...

PM Modi की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को हरियाणा करेगा नमन – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी के...

Netflix पर फिर लौटने वाला है ‘The Great India Kapil Show’, टीम ने रिलीज किया नया Promo

मनोरंजन: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' जल्द ही पांचवे सीजन आने वाला है।...