Himachal Govt
JalandharJalandhar News: DAV College में Singer Nijjar के नए गाने की शूटिंग...

Jalandhar News: DAV College में Singer Nijjar के नए गाने की शूटिंग को लेकर हुआ विवाद, DC को भेजी शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, कॉलेज में गाने की शूटिंग हुई है और उसमें गन कल्चर को प्रमोट किया गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। वहीं इस मामले को लेकर प्रोफेसर एमपी सिंह द्वारा डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि वह काफी समय से गन कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। ऐसे में शहर के शिक्षित संस्थान डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक द्वारा एलबम को लेकर शूटिंग की गई।

इस दौरान गन कल्चर को प्रमोट किया गया। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज से पढ़कर कई अच्छे गायक और अफसर बनें हैं। ऐसे में उसी कॉलेज के ब्लॉक में गायक एलबम की शूटिंग करते हुए गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जिसे उनका मन काफी आहत हुआ है। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार और पुलिस गैंगस्टर को खत्म करने पर जोर लगा रही है और पुलिस व सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में कॉलेज के अंदर बच्चों के बीच शूटिंग हो रही है, जिसमें गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इस मामले को लेकर उनकी प्रोफेसर से बात हुई।

एमपी सिंह का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर ने उनसे कहा कि 6 माह से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही और शूटिंग करने के लिए कॉलेज को पैसे मिल रहे है। एमपी सिंह ने कहा कि अगर संस्था को कॉलेज में शूटिंग करने के पैसे मिल रहे है तो वह कहां जा रहे है, यह जांच का विषय है। ऐसे में उन्होंने डीएवी की मैनेजमेंट को पत्र लिखकर दिल्ली में भेजा है और गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर जांच के विषय पर कहा है। इसी के साथ डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया को भी पत्र लिखकर जांच करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग के दौरान गोली चल जाए तो कौन जिम्मेदार है। एमपी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट भी गन कल्चर को लेकर काफी सख्त है। ऐसे में उन्होंने कहा कि जो भी इस पर दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान गायकों से भी अच्छे गाने गाने को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी गन कल्चर को प्रमोट करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हुए है। एमपी सिंह ने कहा कि उनके द्वारा शिकायत लिखित में दे दी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय कुंज की किडनैपिंग...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...