Himachal Govt
JalandharJalandhar News: बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें...

Jalandhar News: बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के नजदीक इंडस्ट्री एरिया में स्थित बिस्कुट और नमकीन फैक्ट्री में सोमवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। रिहायशी इलाके में बनी इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर फैक्टरी चल रही थी, जबकि ऊपर की मंजिल पर फैक्टरी मालिक का परिवार रहता था। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राउंड फ्लोर से उठ रही आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह बीते कई सालों से लंबा में चौक के पास स्थित इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री को चला रहे हैं। नीचे फैक्ट्री है और ऊपर उनकी रिहायश है। उन्होंने बताया कि वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे कि उसी दौरान आग की लपटों का धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसे देख वह उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई।

उन्होंने बताया की आग लगना के कारणों को पता नहीं चल पाया और आग लगना के कारण लाखो को नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में लंबा पिंड चौक के पास फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इतने नुकसान हुआ है यह फैक्ट्री मालिक ही बता सकते हैं। उन्हें आग पर काबू पाने के लिए तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने मनाया National Engineer Day

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग...

Punjab News: AU Small Finance Bank में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस...

Punjab News: तूफ़ान ने मचाई तबाही, खंभे टूटने से बिजली सप्लाई बाधित

गुरदासपुरः विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलेचक गांव...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने मनाया National Engineer Day

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया।...

Punjab News: AU Small Finance Bank में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली...

H-1बी वीजा पर सख्ती: Vance बोले- अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपए

वाशिंगटनः अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी (H-1B) वीजा कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान देते इसमें कड़े प्रशासनिक...

Punjab News: तूफ़ान ने मचाई तबाही, खंभे टूटने से बिजली सप्लाई बाधित

गुरदासपुरः विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलेचक गांव सहित कई गांवों में देर रात आंधी और भारी बारिश...