Himachal Govt
LudhianaPunjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर...

Punjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर से मिला शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके से एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलाके में शनिवार को एक 32 वर्षीय महिला का शव खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में किसी राहगीर ने देखा। जिसके बाद लोगों की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घटना बारे पुलिस टीम को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये हुई मृतका की पहचान
मृतका की पहचान आशा, निवासी दाना मंडी स्थित अरोड़ा पैलेस इलाके के रूप में हुई है। उसकी बहन भारती ने बताया कि आशा शनिवार सुबह घर से निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि आशा जैसी दिखने वाली एक महिला का शव खाली प्लॉट कूड़े के ढेर में पड़ा है। वहीं, बहन ने बताया कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आशा की चार साल की बेटी भी है। परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह आएगी सामने
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर आशा की मौत अधिक मात्रा में नशा करने के कारण होने की आशंका जताई है। हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।

डॉक्टरों के अनुसार शव की हालत काफी खराब थी और शरीर को जानवरों ने बुरी तरह नोचा हुआ था। इससे शव के काफी समय तक खुले में पड़े रहने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस अब आसपास लगे CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आशा आखिरी बार किसके साथ थी और खाली प्लॉट तक कैसे पहुंची। पुलिस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

Punjab News: सीमा पार से नशा तस्करी रोकने के लिये एंटी-ड्रोन सिस्टम किए गए तैनात, देखें वीडियो

सीमावर्ती निवासियों और पंचायतों को शामिल करके संदिग्ध गतिविधियों...

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

मान सरकार की रोजगार उपलब्ध करवाने की मुहिम जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था...

नशे के खिलाफ ऊना में एक साथ उठेंगे हजारों कदम, मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को एक साथ हजारों कदम उठेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

Punjab News: सीमा पार से नशा तस्करी रोकने के लिये एंटी-ड्रोन सिस्टम किए गए तैनात, देखें वीडियो

सीमावर्ती निवासियों और पंचायतों को शामिल करके संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगीः IG गुरप्रीत सिंह भुल्लर अमृतसर: पंजाब पुलिस...

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था...