LudhianaPunjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। दरअसल, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रेल ट्रैक पर भारी भरकम सीमेंट के पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन रेलवे गार्ड की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से बड़ी अनहोनी टल गई।

सूचना मिलते ही रेल विभाग, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तुरंत हरकत में आईं और ट्रैक से पिलरों को हटाकर रेल यातायात को सुरक्षित किया गया। फिलहाल जीआरपी के एआईजी व डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजकर 19 मिनट पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। जब ये ट्रेन घटनास्थल से गुजरी तो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गार्ड की नजर दूसरी रेल लाइन पर रखे सीमेंट के पिलरों पर पड़ी। संदिग्ध गतिविधि को देखकर गार्ड हरकत में आया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी सरहिंद के स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक से संदेश मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों सतर्क किया। टीमों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया। लवे और सुरक्षा बलों की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रैक पर रखे भारी सीमेंट के पिलरों को वहां से हटाया, जिससे गुजरने वाली ट्रेनों को किसी भी तरह के खतरे से बचा लिया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...

Punjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर बनें गुरप्रीत भुल्लर, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र के...