लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संजीव अरोड़ा के परिवार से मुलाकात की। संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। मिली जानकारी अनुसार संजीव अरोड़ा के परिवार और टीम के साथ चुनावी रणनीति को लेकर केजरीवाल और सीएम मान अहम बैठक करेंगे।

