Himachal Govt
TechIphone की Battery जल्दी होती है खत्म, ये Apps हो सकते हैं...

Iphone की Battery जल्दी होती है खत्म, ये Apps हो सकते हैं जिम्मेदार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: Iphone की बैटरी अगर पहले से ज्यादा जल्दी खत्म हो रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बैटरी खराब होती है। कई बार कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में भी लगातार एक्टिव रहते हैं जिसके कारण बैटरी खर्च होती है। खास बात ये है कि Iphone में ऐसे फीचर भी मौजूद होते हैं जिनके जरिए आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि कौन सा ऐप ज्यादा बैटरी खाता है।

बैटरी खाने वाले ऐप्स की ऐसे करें पहचान

अगर आपको यह पता करना है कि कौन सा ऐप आईफोन में ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है तो इसके लिए आप Iphone में सेटिंग्स ऐप खोल लें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके बैटरी का ऑप्शन टैप करें। यहां आपको पिछले 24 घंटे या फिर पिछले कई दिनों में आपकी बैटरी कितनी इस्तेमाल हुई है इसकी जानकारी दिखाई देगी। इस स्क्रीन पर ऐप्स की लिस्ट भी मिलेगी। हर ऐप के सामने ये जानकारी होती है कि उसमें कितने बैटरी खपत हुई है और कितने प्रतिशत इस्तेमाल हुई है। जिस भी ऐप में Percentage ज्यादा होगी इससे बैटरी पर ज्यादा असर पड़ेगा।

सिर्फ Percentage से नहीं पता चलती बैटरी की कंडीशन

सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाला ऐप हमेशा ही खराब या बेकार हो ऐसा जरुरी नहीं होता। अगर आप लंबे समय से यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं तो उसका बैटरी इस्तेमाल ज्यादा होना नॉर्मल ही है। वैसे ही गेमिंग, ऐप्स, कैमरा और वीडियो एडिटिंग ऐप्स में भी ज्यादा पावर जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो प्रोसेसर, डिस्प्ले और दूसरे हार्डवेयर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बैटरी सेक्शन में दिखाए जाने वाले आंकड़े भी आपके इस्तेमाल के हिसाब से समझ सकते हैं।

सेटिंग्स में मिलेगा ऑप्शन

आईफोन की बैटरी सेटिंग्स में यह आप देख सकते हैं कि कोई ऐप स्क्रीन पर इस्तेमाल होने के दौरान कितनी बैटरी खा रहा है और बैकग्राउंड में कितना एक्टिव था। यदि आपने कोई ऐप कम इस्तेमाल किया है और फिर भी उसका बैकग्राउंड बैटरी इस्तेमाल काफी दिख रहा है तो उस पर ध्यान दें। बैकग्राउंड में लोकेशन, सिकिंग या दूसरी एक्टिविटी के चलते आईफोन की बैटरी खर्च हो सकती है।

बैटरी हेल्थ में जाकर देखें बैटरी की कंडीशन

अगर आपके ऐप्स का इस्तेमाल नॉर्मल है फिर भी आईफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो सेटिंग्स में जाकर बैटरी ऑप्शन देखें। इसमें बैटरी हेल्थ में जाकर बैटरी की कंडिशन को चेक करें। अगर बैटरी पुरानी या फिर कमजोर होगी तो फोन का बैकअप कम हो जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव थोबा के रहने वाले गुरसाहिब...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार...

पंजाब की 518 गौशालाओं के बिजली बिल माफः उपाध्यक्ष प्रेम भगत, देखें वीडियो

कहा- गौशालाओं को हर गाय के लिए रोज़ाना 61 रुपये मिलेंगे, वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी गुरदासपुरः पंजाब गौ...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र...