AdvertisementPunjab Government
Techभारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk...

भारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk ने साधा निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में मंजूरी नहीं मिल पाई। इसके बाद एलन मस्क पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को इसके लिए जिम्मेदारी ठहराया है और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एलन मस्क ने शुक्रवार को देर शाम एक और सोशल मीडिया पोस्ट पर अंबानी को प्रधानमंत्री कहते हुए तंज कस दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अंबानी भारत में अपना अधिकारी बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को आने से रोक रहे हैं।

डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी कहते हुए कसा तंज

एक्स पर एलन मस्क ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि – डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी कृप्या मेरी विनम्र माफी स्वीकार कर लें और मुझे यह एहसास नहीं हुआ है कि आप ही भारत के असली बॉस हैं। ऐसे में यह जाहिर है कि आप भारत के लोगों का ऐसा ही शोषण करते रहेंगे पंरतु फिर भी आप स्टारलिंक का मुकाबला करने का मौका देने के लिए विचार करेंगे?

ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों का दिया हवाला

वहीं अपनी पोस्ट में मस्कर ने भारत के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों का हवाला भी दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि भारत के ऐसे कई इलाके भी है जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। इंटरनेट न होने के कारण से वहां के बच्चे पढ़ाई के मौके से छूट जाते हैं। इसके अलावा छोटे कारोबारियों को अपना सामान दुनिया भर के बाजारों में बेचने का मौका ही नहीं मिल पाता। स्टारलिंक इन लोगों की जिंदगी को अच्छे से बना सकता है।

भारत में कब होगी स्टारलिंक की एंट्री?

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की सैटेलाइनट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इंटरनेट सेवा देती है। इसकी खास तकनीक के जरिए खास तौर पर उन इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने की संभावना होती है। जहां पर पारंपरिक ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की पहुंच भी सीमित है। भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। मस्क का यह कहना है कि उनकी सेवा दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की कमी दूर हो जाएगी। भारत में किसी भी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को शुरु करने के लिए जरुरी सरकारी मंजूरियां और नियामकीय शर्तें पूरी करनी होगी।

स्टारलिंक को मिला 165 देशों को लाइसेंस

मस्क का कहना था कि स्टारलिंक को 165 देशों में लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने यह सवाल किया था कि पांच साल तक सभी जरुरी नियमों और शर्तों का पालन करने के बाद भी भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है। इस बारे में उन्होंने पूछा था कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस है?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड...

36.39 लाख लाभार्थियों को 3,243 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

CJP Protest पर बोली Kangana Ranaut, कहा- आतंकी शक्तियां देश को तोड़ने की कर रही साजिश, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आह्वान पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई...

कल से शुरु होंगे शारदीय नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरु होने वाले हैं। हिंदू पंचागों की...

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड के पास स्थित खोखे में देर रात आग लग गई।...